आधार कार्ड ये बदलाव करवाने के बाद देशभर में कही भी ले सकते हैं मुफ्त राशन, ये है पूरा प्रॉसेस

आधार कार्ड ये बदलाव करवाने के बाद देशभर में कही भी ले सकते हैं मुफ्त राशन, ये है पूरा प्रॉसेस

सरकार की ओर से देश में बड़ी संख्या में गरीब लोगों को राशन कार्ड के माध्यम से निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन कई बार देखा जाता है कि एक शहर से दूसरे शहर में शिफ्ट होने पर पता बदलने के कारण बड़ी संख्या में लोग निशुल्क राशन नहीं ले पाते हैं। बहुत कम लोगों को जानकारी है आधार के माध्यम से भी ‘वन नेशन,वन राशन कार्ड’ के तहत किसी भी राज्य और शहर में जाकर लाभार्थी निशुल्क राशन का लाभ उठा सकता है।

आधार जारी करने वाली सरकारी संस्था यूआईडीएआई की ओर से सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ये जानकारी दी गई कि आधार के माध्यम से लाभार्थी आसानी से ‘वन नेशन,वन राशन कार्ड’ के तहत देश में कहीं भी सरकारी राशन ले सकते हैं। इसके लिए लाभार्थी को अपने आधार कार्ड को अपडेट रखना होगा। आधार को ऑनलाइन या फिर नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर अपडेट किया जा सकता है।

आधार का राशन कार्ड से लिंक होना जरूरी