दक्षिण कोरिया में विपक्ष नेता पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चाकू से किया हमला, गंभीर हालत में पहुंचे अस्पताल

दक्षिण कोरिया  में विपक्ष नेता पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चाकू से किया हमला, गंभीर हालत में पहुंचे अस्पताल

दक्षिण कोरिया के विपक्ष के नेता ली जे-म्यूंग पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानलेवा हमला किया है. बुसान शहर में एक अज्ञात शख्स ने चाकू से हमला कर दिया है. जिस वक्त ली पर हमला हुआ उस दौरान वह पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे

दक्षिण कोरिया की न्यूज एजेंसी के अनुसार, हमलावर को घटनास्थल से ही तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया है, हालांकि अभी उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है. ली विपक्ष की सबसे लोकतांत्रिक पार्टी के सदस्य हैं. वह मंगलवार की सुबह बुसान के गैडियोक द्वीप पर हो रहे नव एयरपोर्ट के देखने के लिए गए थे.