CM केजरीवाल ने ED के समन को बताया गैरकानूनी, कहां- मुझ पर दाग लगाना चाहती है BJP

CM केजरीवाल ने ED के समन को बताया गैरकानूनी, कहां- मुझ पर दाग लगाना चाहती है BJP

शराब पुलिस मामले में ईडी के समन पर दिल्ली के सीएम और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया दी. केजरीवाल ने कहा कि सच्चाई यह है कि कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है. बीजेपी मुझे गिरफ्तार करना चाहती है. मेरी सबसे बड़ी संपत्ति मेरी ईमानदारी है और वे इसमें सेंध लगाना चाहते हैं.

केजरीवाल ने कहा कि मेरे वकीलों ने बताया है मुझे लगता है कि मुझे भेजे गए समन अवैध हैं. बीजेपी का उद्देश्य मेरी जांच करना नहीं है, बल्कि मुझे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार नहीं करने देना है. वे जांच के बहाने मुझे बुलाना चाहते हैं और फिर मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं. बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने ऐसे समय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, जब आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि वे किसी भी भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हैं. बता दें कि बुधवार को ईडी ने अरविंद केजरीवाल को तीसरे समन के तहत पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए. इससे पहले भी ईडी की ओर से केजरीवाल को दो समन भेजे गए थे. दोनों समन भेजे जाने के बाद केजरीवाल की ओर से इसे अवैध बताया गया था. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कहा कि वे एजेंसी के सामने पेश होने से इनकार करने के संबंध में केजरीवाल की ओर से भेजे गए जवाब की जांच कर रहा है. गुरुवार को कहा गया कि कथित उत्पाद शुल्क नीति मामले में जांच में शामिल होने के लिए ED केजरीवाल को चौथा समन जारी करेगी.

इससे पहले AAP नेताओं ने एक्स पोस्ट में दावा किया था कि गुरुवार यानी आज केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है. आम आदमी पार्टी के नेताओं का दावा था कि AAP सुप्रीमो को गिरफ्तार किया जा सकता है. बता दें कि कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले में ED की ओर से केजरीवाल को जारी तीन समन पर भी वे पूछताछ में शामिल नहीं हुए हैं. आम आदमी पार्टी के नेताओं का दावा था कि उन्हें जानकारी मिली है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से CM आवास पर आज छापेमारी के बाद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है.

केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका वाली खबरों के बीच अपडेट आया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज ED गिरफ्तार नहीं करेगी. सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल को ED आज चौथा समन जारी करेगी. बताया जा रहा है कि केजरीवाल की ओर से उठाए गए सवाल ‘पूछताछ के लिए किस हैसियत से बुलाया जा रहा है?’ का भी ED जवाब देगी.

सूत्रों के मुताबिक, ED ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के उन आरोपों, आशंकाओं को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि गुरुवार को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर छापेमारी की जाएगी और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, आज केजरीवाल के आवास पर छापेमारी की जांच एजेंसी की कोई योजना नहीं है. इस बीच, सूत्रों ने कहा कि दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होने के बाद केजरीवाल को चौथा समन जारी किया जाएगा.