• ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा
Search
Saturday, June 6, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://rajsattaexpress.com
  • ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा

प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी, पिछले साल के मुकाबले PF पर ब्याज दर बढ़ाने का EPFO का फैसला

By
Rajsatta Express
-
February 10, 2024
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए

    नई दिल्ली। निजी क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों कर्मचारियों के लिए बहुत अच्छी खबर आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ के ट्रस्टीज ने इस साल पीएफ पर 0.10 फीसदी ब्याज दर बढ़ाने का फैसला किया है। अब तक निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को पीएफ पर 8.15 फीसदी ब्याज दर दी जा रही थी। ताजा फैसले को वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारियों को 8.25 फीसदी ब्याज मिलेगा।

    इससे पहले पिछले साल 28 मार्च को ईपीएफओ ने पीएफ पर 8.15 फीसदी ब्याज का एलान किया था। महंगाई लगातार बढ़ने को देखते हुए कर्मचारियों को इस बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी मिलने की आशा थी। वित्त वर्ष 2022 में ईपीएफओ ने पीएफ पर 8.10 फीसदी ब्याज दिया था।

    मोदी सरकार की तरफ से लगातार बताया गया है कि 2023 और इस साल अब तक निजी क्षेत्र में कर्मचारियों की संख्या लगातार बढ़ी है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक अभी निजी क्षेत्र में काम करने वाले 6.5 करोड़ लोग हैं। ईपीएफओ की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के फैसले से सभी को फायदा होगा और उनको पीएफ में जमा धन पर ज्यादा आमदनी हो सकेगी। इससे उनका भविष्य और मजबूत हो सकेगा।

    जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्रालय की तरफ से मंजूरी के बाद ताजा ब्याज दर वॉलेंटरी पीएफ और एक्जेम्पटेड ट्रस्ट्स के कर्मचारियों को भी मिल सकेगा। अगर आपके पीएफ खाते में 1 लाख रुपए हैं, तो ताजा फैसले के मुताबिक आपको 8250 रुपए ब्याज मिलेगा। हर एक लाख पर ब्याज की यही दर लगेगी यानी हर लाख पर पिछले साल के मुकाबले 100 रुपए ज्यादा मिलेंगे।

    निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों की बेसिक तनख्वाह पर 12 फीसदी की कटौती कर उसे पीएफ में जमा किया जाता है। कंपनी भी 12 फीसदी के हिसाब से अपना अंशदान देती है। कंपनी जो जमा करती है, उसका 8.33 फीसदी हिस्सा कर्मचारी की पेंशन के मद में जाता है। किसी भी कंपनी में 10 या ज्यादा कर्मचारी होने पर पीएफ काटने का नियम है और इसे हर महीने जमा किया जाता है। अगर कोई कंपनी पीएफ के मद में कटौती के बाद भी इसे जमा नहीं करती, तो भू-राजस्व की तरह उससे वसूली की जाती है।

    • TAGS
    • EPFO
    • PF Account
    • PF interest rate
    Facebook
    X
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleपाकिस्तान चुनाव में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं, इमरान और नवाज ने किया जीत का दावा
      Next articleअमित शाह का बड़ा ऐलान, ‘2024 लोकसभा चुनाव से पहले देश में लागू होगा CAA’
      Rajsatta Express

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      मानव सुथार का जादुई डेब्यू: छह महीने बाद टेस्ट में भारत की वापसी, युवा स्पिनर को मिला मौका

      CBSE का बड़ा फैसला: 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अब पूरी तरह अपने पोर्टल पर

      बिहार कोचिंग हिंसा: खान सर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, अब क्या होगा आगे?

      ABOUT US
      राजसत्ता एक्सप्रेस की यात्रा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में छह वर्ष पूर्व उत्तराखंड से शुरू हुई थी। सार्थक भूमिका निभाते हुए राजसत्ता एक्सप्रेस अपना विस्तार करके उत्तर प्रदेश पहुंच चुका है। यह वेब पोर्टल और वेब चैनल किसी भी अन्य मीडिया संस्थान की तरह उसी राह पर चलने की कोशिश है जो वक़्त की मांग है।
      Contact us: [email protected]
      • Privacy Policy
      • Term & Conditions
      • About
      © 2025 [email protected] All rights reserved.
      MORE STORIES

      वरुण धवन की फिल्म ने क्लैश के बावजूद 11 करोड़ कमाए:...

      Rajsatta Express - June 6, 2026 0

      मानव सुथार का जादुई डेब्यू: छह महीने बाद टेस्ट में भारत...

      Rajsatta Express - June 6, 2026 0

      CBSE का बड़ा फैसला: 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अब...

      Rajsatta Express - June 6, 2026 0