Thursday, October 3, 2024

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ की बड़ी कार्रवाई, इस IAS ऑफिसर को किया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश में अनियमितताओं के खिलाफ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम योगी ने यूपी के आईएएस अफसर देवी शरण उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आईएएस  देवी शरण उपाध्याय को  अलीगढ़ में पट्टों के आवंटन में अनियमितता सामने आने पर सस्पेंड किया गया है। देवी शरण पर अलीगढ़ में जमीनों के पट्टे के मामले में गलत ढंग से आदेश देने के आरोप लगा है।

क्या है पूरा मामला?

आईएएस अफसर देवी शरण उपाध्याय के ऊपर मनमाने ढ़ंग से जमीन पट्टों को आवंटित करने का आरोप लगा था। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में उन्हें सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, प्रयागराज के पद से हटा दिया था और प्रतीक्षारत कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, देवी शरण उपाध्याय को निलंबित कर के राजस्व परिषद के साथ संबद्ध कर दिया गया है।

कौन हैं देवी शरण उपाध्याय?

देवी शरण उपाध्याय साल 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी तैनाती साल 2022 के जुलाई महीने में सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज में की गई थी। हालांकि, उनके ऊपर  अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टों को मनमाने तरीके से बहाल करने का आरोप लगा। मामले की शिकायत मिलने के बाद पहले देवी शरण को प्रतीक्षारत किया गया लेकिन अब निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles