पिछले 10 सालों में बजट के दिन शेयर मार्केट का प्रदर्शन कैसा रहा?

पिछले 10 सालों में बजट के दिन शेयर मार्केट का प्रदर्शन कैसा रहा?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे संसद में आम बजट पेश करेंगी।  बजट भारतीय शेयर बाजार के लिए एक प्रमुख ट्रेंडसेटर रहा है, जिसकी घोषणा पर शेयर मार्केट में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। पिछले दस वर्षों के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बजट घोषणा के दिन (1 फरवरी) दस में से आठ सत्रों में भारतीय बाजार में गिरावट रही। वहीं, सिर्फ दो बार तेजी दर्ज की गई। 1 फरवरी, 2024 को भारतीय शेयर बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। बीएसई सेंसेक्स 106.81 अंक की गिरावट के साथ 71,645.30 पर बंद हुआ था। वहीं, एनएसई निफ्टी 28.25 अंक की गिरावट के साथ 21,697.45 पर बंद हुआ था।

साल बजट के दिन निफ्टी का प्रदर्शन (%)
2024  -0.13
2023  -0.2
2022  1.4
2021 4.7
2020  -2.5
2019  -1.1
2018  -0.1
2017  1.8
2016  -0.6
2015  0.6
2014 -0.2

 

बजट 2024-25 से पहले बाजार

भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क, निफ्टी 50 और सेंसेक्स, सोमवार, 22 जुलाई को केंद्रीय बजट 2024 से पहले लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी 50 22 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,509.25 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 103 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,502.08 पर बंद हुआ। इसके विपरीत, आगामी बजट को लेकर सतर्कता को दरकिनार करते हुए मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट ने अच्छी बढ़त दिखाई। बजट की घोषणा के दिन से पहले निफ्टी में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।