UPSC का पूजा खेड़कर पर बड़ा एक्शन, सभी परीक्षाओं के लिए कर दिया बैन, छीना IAS पद

UPSC ने छीना पूजा खेड़कर का IAS पद, साथ ही सभी परीक्षाओं के लिए कर दिया बैन

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेड़कर पर बड़ा एक्शन ले लिया है। आयोग ने पूजा खेड़कर से उनका आईएएस पद छीन लिया है साथ ही उन पर भविष्य की सभी परीक्षाओं के लिए बैन लगा दिया है। आयोग ने खुद इसकी जानकारी दी है। आयोग ने बताया कि आज सिविल सेवा परीक्षा-2022 (सीएसई-2022) की अनंतिम रूप से अनुशंसित उम्मीदवार पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर की अनंतिम उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है। साथ ही उन्हें भविष्य की सभी परीक्षाओं और चयनों से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया है।

अग्रिम जमानत मिलेगी या नहीं ?

महाराष्ट्र कैडर की आईएएस पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत मिलेगी या नहीं, ये कल साफ हो जाएगा. पूजा की याचिका पर आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. अदालत गुरुवार शाम 4 बजे अपना फैसला सुनाएगी. अदालत में आज दी गईं दलीलों के दौरान सरकारी वकील ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि पूजा खेडकर को इस बात की पूरी जानकारी थी कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज दाखिल किए हैं. उन्होंने पूरी तरह होश में रहकर गड़बड़ी की. जबकि यूपीएससी के नियम साफ कहते हैं कि अगर आप फर्जी दस्तावेज जमा करते हैं तो आपकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और आपके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा. इसीलिए साफ तौर पर खेडकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

पूजा खेडकर पर क्या है आरोप?

पूजा खेडकर पर उम्र छिपाने से लेकर झूठे दिव्यांगता सर्टिफिकेट और जाति को लेकर झूठे दस्तावेज लगाने तक के आरोपों में घिरी हैं. आरोप है कि पूजा ने UPSC की नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज दिए थे. अब पूजा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. जिसका जवाब उनको 2 अगस्त कर देना होगा. उनके जवाब पर ही यह निर्भर करेगा कि वह आगे IAS के तौर पर काम कर सकेंगी या नहीं. पूजा को ये नोटिस डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग की तरफ से भेजा गया है. ये नोटिस उनको 26 जुलाई को जारी किया गया था. पूजा खेडकर पिछले काफी दिनों से विवादों में हैं. अब पटियाला हाई कोर्ट ने भी सुनवाई पूरी कर ली है, सिर्फ फैसले
का इंतजार है.