Thursday, October 24, 2024
f08c47fec0942fa0

भारतीय टीम के ‘गब्बर’ शिखर धवन ने क्रिकेट से लिया संन्यास, फैंस के लिए भावुक वीडियो संदेश

भारतीय क्रिकेट टीम में गब्बर के नाम से फेमस शिखर धवन ने अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है। पिछले काफी समय से टीम से बाहर चल रहे धवन ने आखिरकार क्रिकेट से नाता तोड़ लिया। अब वो इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट में खेलते दिखाई नहीं देंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो संदेश के माध्यम से अपने फैंस को संन्यास की जानकारी दी। सोशल मीडिया पर उनके फैंस अपने इस हीरो को काफी याद कर रहे हैं। भारत के लिए उन्होंने एक से बढ़कर एक कई पारियां खेली थी। लेकिन अब उनके क्रिकेट से अलविदा कहने के बाद फैंस काफी मायूस हैं।

शिखर धवन को पहली बार महेंद्र सिंह धोनी ने ही रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग में उतारा था। क्रिकेट में धोनी का कोई फैसला गलत साबित नहीं हुआ था। धवन का फैसला भी टीम इंडिया के लिए काफी फायदेमंद रहा था। साल 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी में धवन ने सबसे अधिक रन बनाए। उसके अगले साल 2014 में एशिया कप में उनका बल्ला खूब गरजा। फिर साल 2015 में विश्वकप में उनके बल्ले से सबसे अधिक रन निकले थे।

टीम इंडिया के लिए खेलना बड़ी बात: धवन

शिखर धवन ने क्रिकेट को अलविदा कहते हुए एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें उन्होंने बीसीसीआई, अपने फैंस और साथी खिलाड़ियों का धन्यवाद जताया। धवन ने वीडियो संदेश में कहा कि ”आज जीवन के उस मोड़ पर खड़ा हूं, जहां से पीछे देखने पर सिर्फ यादें नज़र आती है। टीम इंडिया के लिए खेलना मेरे लिए सपने जैसा था। परिवार, कोच और BCCI के साथ फैंस को धन्यवाद जिन्होंने मुझे हरदम सपोर्ट किया।”

शिखर धवन टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज़ों में शामिल रहे हैं। अपनी धाकड़ बल्लेबाज़ी से उन्होंने टीम इंडिया को कई बार मैच जिताए। शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए 34 टेस्ट में 2315 रन, 167 वनडे में 6793 रन और 68 टी-20 में 1759 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में उनके नाम 17 शतक भी दर्ज हैं, जबकि उन्होंने 39 फिफ्टी भी जड़ी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles