हिंदी दिवस 2024: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, जानिए सबसे पहले कब मनाया गया

आज ‘हिंदी दिवस’ है। पूरे देश में ‘हिंदी दिवस’ मनाया जा रहा है। हिंदी भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक है। हिंदी को संविधान सभा द्वारा देश में आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने के फैसले के बाद हर साल सालगिरह के तौर पर ‘हिंदी दिवस’ मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को ‘हिंदी दिवस’ की शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी ने x पर दी शुभकामनाएं

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट शेयर कर देशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी।

 

गृह मंत्री अमित ने भी दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह X पर लिखा, ”समस्त देशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी भारतीय भाषाएं हमारा गौरव भी हैं और विरासत भी, जिन्हें समृद्ध किये बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते। राजभाषा हिंदी का हर भारतीय भाषा के साथ अटूट रिश्ता है। इस साल हिंदी भाषा ने देश की राजभाषा के रूप में जनसंवाद व राष्ट्रीय एकता के 75 वर्ष पूरे किए हैं। मुझे विश्वास है कि सभी भारतीय भाषाओं को एक साथ लेकर राजभाषा हिंदी विकसित भारत के संकल्प को चरितार्थ करने की दिशा में निरंतर अपना योगदान देती रहेगी।”

कब पहली बार मनाया गया?

बता दें कि साल 1918 में हिंदी के कुछ विद्वानों ने देश में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘हिंदी साहित्य सम्मेलन’ का गठन किया। इस सम्मेलन के प्रयास से हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने में काफी मदद मिली। फिर आजादी के बाद संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया। इसके बाद 14 सितंबर, 1953 को आधिकारिक रूप से पहली बार देश में ‘हिंदी दिवस’ मनाया गया।

विश्व हिंदी दिवस

दुनिया भर में 10 जनवरी को ‘विश्व हिंदी दिवस’ मनाया जाता है। ‘विश्व हिंदी दिवस’ पहली बार 10 जनवरी, 2006 को मनाया गया था। बता दें कि सान 1975 में उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ‘प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन’ का उद्घाटन किया था। इसके बाद भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों में ‘विश्व हिंदी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया, जो आज भी जारी है। इसके बाद से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles