आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, 4 की मौत

an accident at Agra Lucknow express way

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. दिल्ली से आ रही इनोवा कार की एक ट्रक से भिड़ंत हो गई जिससे इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार नौ लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के लिए जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया.

पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए आगरा और फिरोजाबाद अस्पताल में भेजा गया है. यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फतेहाबाद थाना क्षेत्र के पास तड़के पांच बजे हुआ. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराने का इंतजाम किया गया. मरने वालों में एक ही परिवार के लोग शामिल हैं. मृतक और घायल मूल रूप से इटावा के थाना पछाय के निवासी हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.