खान सर की पत्नी की पहली तस्वीर वायरल, नाम भी आया सामने

खान सर की पत्नी की पहली तस्वीर वायरल, नाम भी आया सामने

खान सर की पत्नी की पहली तस्वीर आई सामने, जानिए क्या है नाम खान सर की पत्नी की पहली तस्वीर सामने आ गई है, इसमें उनका नाम भी बताया गया है, खान सर के आधिकारिक फेसबुक पेज पर यह तस्वीर लगाई गई थी, हालांकि कुछ देर बाद इसे डिलीट भी कर दिया गया। दुल्हन का नाम एएस खान बताया जा रहा है।

खान सर ने अपनी लाइव क्लास के दौरान सीक्रेट शादी होने की जानकारी दी थी। उन्होंने छात्रों से ये भी कहा था कि वह सबसे पहले उन्हें ही इसकी जानकारी दे रहे हैं, इसके साथ ही उन्होंने दावत का न्योता भी दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि दावत पटना में होगी और छात्रों को भी उसमें आमंत्रित किया जाएगा।

पत्नी की तस्वीर और नाम का बवाल

खान सर की शादी की खबर के साथ ही उनकी पत्नी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ये तस्वीर उनके आधिकारिक फेसबुक पेज पर कुछ देर के लिए दिखी, लेकिन फिर हटा ली गई। तस्वीर के साथ दुल्हन का नाम एएस खान बताया जा रहा है। हालांकि, खान सर ने अभी तक इस तस्वीर या नाम की पुष्टि नहीं की है। उनकी प्राइवेसी को लेकर फैंस में उत्सुकता तो है, लेकिन वो उनके इस फैसले का सम्मान भी कर रहे हैं।

वायरल हुआ शादी का कार्ड

खान सर की शादी का एक कार्ड भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस कार्ड में दुल्हन का नाम एएस खान लिखा है। कार्ड के मुताबिक, 2 जून 2025 को पटना में रिसेप्शन होगा, और 6 जून को स्टूडेंट्स के लिए खास दावत का आयोजन किया जाएगा। खान सर ने अपने वीडियो में कहा, “6 जून को मैं अपने स्टूडेंट्स के लिए खास भोज रख रहा हूं।” उनका ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर के बीच शादी

खान सर ने बताया कि उनकी शादी उस वक्त हुई, जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा था। ऑपरेशन सिंदूर की वजह से उन्होंने शादी को बेहद सादगी से किया और किसी को न्योता नहीं दिया। अब रिसेप्शन और दावत के जरिए वो अपने स्टूडेंट्स और फैंस के साथ खुशी बांटना चाहते हैं। उनकी इस सादगी और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।