20 साल बाद एक मंच पर आएंगे राज और उद्धव ठाकरे, इस तारीख को होगी ठाकरे ब्रदर्स की संयुक्त जनसभा

20 साल बाद एक मंच पर आएंगे राज और उद्धव ठाकरे, इस तारीख को होगी ठाकरे ब्रदर्स की संयुक्त जनसभा

महाराष्ट्र सरकार द्वारा त्रिभाषा वाला जीआर रद्द कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले को राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे अपनी जीत की तरह पेश कर रहे हैं। अब इस फैसले के बाद राज ठाकरे की पार्टी मनसे (MNS) और उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) एक संयुक्त जनसभा करने जा रही है। इस जनसभा का असर महाराष्ट्र की राजनीति पर भी पर सकता है। बता दें कि बीते कुछ समय से ऐसी अटकलें हैं कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ आ सकते हैं।