अयोध्या से रामेश्वरम तक ‘रामायण यात्रा’ स्पेशल ट्रेन शुरू, जानें रूट, किराया और सुविधाएं

अयोध्या से रामेश्वरम तक ‘रामायण यात्रा’ स्पेशल ट्रेन शुरू, जानें रूट, किराया और सुविधाएं

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की लोकप्रियता के मद्देनजर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) 25 जुलाई 2025 से ‘श्रीरामायण यात्रा’ के नाम से अपनी पांचवीं विशेष ट्रेन यात्रा शुरू करने जा रहा है। यह यात्रा 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिये आयोजित समारोह के बाद से शुरू हुई श्रृंखला का हिस्सा है। आईआरसीटीसी के अनुसार, ‘श्री रामायण यात्रा’, 25 जुलाई 2025 से शुरू होगी और इसमें भगवान राम से जुड़े 30 से अधिक स्थलों को शामिल किया जाएगा।