कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखकर दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ी, प्रीमियम कोच का भी विकल्प

कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखकर दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ी, प्रीमियम कोच का भी विकल्प

11 जुलाई से शुरू हो चुके कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने कहा है कि वह 11 जुलाई से दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी (आवृत्ति) बढ़ाएगा। इसकी शुरुआत इसी महीने होने जा रही है। खबर के मुताबिक, एनसीआरटीसी ने एक बयान में कहा कि पैसेंजर्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ स्टेशनों के बीच ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम 5 बजे से 8 बजे तक हर 15 मिनट से बढ़ाकर हर 10 मिनट कर दी जाएगी।