रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को तोहफा, ₹250 का राखी गिफ्ट और अक्टूबर से ₹1500 महीना

रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को तोहफा, ₹250 का राखी गिफ्ट और अक्टूबर से ₹1500 महीना

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार (12 जुलाई) को ‘लाडली बहना योजना’ के सभी 1.27 करोड़ लाभार्थियों के लिए 250 रुपये के विशेष ‘राखी गिफ्ट’ की घोषणा की। यह एकमुश्त गिफ्ट इस साल 9 अगस्त (शनिवार) को पड़ने वाले रक्षाबंधन से पहले वितरित किया जाएगा। बता दें कि उज्जैन जिले के नलवा गांव में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा, “रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र बंधन का प्रतीक है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक लाडली बहना को उस प्रेम के प्रतीक के रूप में यह उपहार मिले।”