उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। पीएम मोदी और सीएम योगी की मीटिंग करीब सवा घंटे की हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद सीएम योगी अब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात के लिए पहुंचे। इसके बाद सीएम योगी ने अमित शाह से भी मुलाकात की।
सीएम योगी ने जेपी नड्डा से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की है। इसकी तस्वीर भी सामने आ गई है। सीएम योगी ने जेपी नड्डा को भगवा गमछा और फूलों का गुलदस्ता देकर अभिवादन किया है।
इस बैठक का क्या है एजेंडा?
सीएम योगी की पीएम मोदी और अन्य शीर्ष पार्टी नेताओं के संग बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा सत्र, पार्टी कार्यकर्ताओं की चिंताओं और विपक्षी दलों के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए भी हो सकती है



