मशहूर फिल्म एक्टर और इंडियन रग्बी इंडिया फुटबॉल यूनियन के अध्यक्ष राहुल बोस ने बताया कि अंडर-20 एशियाई रग्बी 7 चैंपियनशिप का आयोजन बिहार में कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से तैयार किए गए खेल का इंफ्रास्ट्रक्चर अन्य खेलों के साथ रग्बी के लिए भी बहुत सराहनीय है. हम बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग के लिए भी आभारी हैं.
मशहूर फिल्म एक्टर और इंडियन रग्बी इंडिया फुटबॉल यूनियन के अध्यक्ष राहुल बोस ने कहा, “हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि अंडर-20 एशियाई रग्बी 7 चैंपियनशिप का आयोजन इस बार बिहार में कराया जा रहा है. इसका आयोजन अगले हफ्ते 9 और 10 अगस्त को बिहार के राजगीर में होगा. इस चैंपियनशिप में 12 देश हिस्सा होंगे.” उन्होंने आगे कहा, “हम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में खेलकूद के क्षेत्र में हो रहे विकास को देखकर गर्व महसूस कर रहे हैं.”