राहुल गांधी के वकील कल वापस लेंगे सुरक्षा संबंधी अर्जी

राहुल गांधी के वकील कल वापस लेंगे सुरक्षा संबंधी अर्जी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वकील कल यानी गुरुवार को उस अर्जी को वापस लेंगे, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता की जान को खतरा बताया था. इस बात की जानकारी उनके वकील मिलिंद पवार ने खुद दी है. राहुल के वकील का कहना है कि कल सुबह वो अपनी अर्जी वापस लेंगे. पवार ने कहा कि ये अर्जी उन्होंने इसलिए डाली थी क्योंकि कोर्ट में राहुल गांधी जब आए तो उन्हें सही तरीके से सुरक्षा मिले. बाकी लीगल टीम का कहना है कि इस स्टेज पर ये अर्जी डालना ठीक नहीं, इसलिए सभी टीम मेंबर से डिसकस कर कल ये अर्जी वापस लेंगे.

राहुल से बगैर पूछे दाखिल की थी अर्जी

वहीं, इस मामले में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी के वकील ने बिना उनसे बात किए या उनकी सहमति लिए अदालत में लिखित बयान दाखिल करके उनकी जान पर खतरे का हवाला दिया था. इस बात से राहुल गांधी की घोर असहमति है इसलिए कल उनके वकील इस लिखित बयान को कोर्ट से वापस लेंगे.

 

राहुल गांधी के वकील ने बुधवार को पुणे की एक विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में अर्जी दायर की. इस अर्जी में ये दावा किया गया है सावरकर पर बयान के कारण कांग्रेस नेता की जान को खतरा है.