कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट (PET/PST) का जारी कर दिया है. अब फिजिकल टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल एग्जामिनेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा. एसएससी जल्द ही इसके शेड्यूल की घोषणा करेगा. उम्मीदवार अपना रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं. जानें कैसे चेक करें रिजल्ट…
फिजिकल टेस्ट में पास उम्मीदवारों की अगली प्रक्रिया
एसएससी ने जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम 17 जून 2025 को जारी किया था. इसमें कुल 3,94,121 उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए चुना गया था. इनमें 40,213 महिलाएं और 3,53,908 पुरुष शामिल थे. इसके बाद फिजिकल टेस्ट का आयोजन 20 अगस्त से 15 सितंबर 2025 तक हुआ.



