अगर आप सोच रहे हैं कि आधार कार्ड तो बस पहचान पत्र है — तो अब वक्त है थोड़ा सीरियस होने का। आने वाले महीनों में UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ऐसे कई बदलाव लागू करने जा रहा है जो आपकी बैंकिंग, निवेश और बचत योजनाओं पर सीधा असर डालेंगे। चलिए, एक-एक करके समझते हैं कि कौन-कौन से नए नियम आ रहे हैं, और अगर आपने इन्हें नजरअंदाज किया तो क्या नुकसान झेलना पड़ सकता है
1. पैन-आधार लिंक नहीं किया तो खाते होंगे ‘इनऑपरेटिव’
सरकार ने साफ कह दिया है — 31 दिसंबर 2025 तक अगर आपने पैन और आधार को लिंक नहीं किया, तो 1 जनवरी 2026 से आपका पैन निष्क्रिय (Inactive) मान लिया जाएगा। इसका मतलब?
- म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं
- डीमैट खाता नहीं खुलेगा
- टैक्स सेविंग स्कीम में पैसा फंसेगा
पहले से ही कई लोग भुगत रहे हैं — पैन निष्क्रिय होने से उनके फंड रिडेम्पशन और ट्रांजैक्शन रुक गए हैं।
तो भाई, देर मत करो। इनकम टैक्स पोर्टल पर जाकर आज ही स्टेटस चेक करो।
2. KYC हुआ आसान, मगर सख्ती भी बढ़ी
UIDAI और NPCI ने मिलकर अब KYC प्रक्रिया को और स्मार्ट बना दिया है।
अब बैंक या NBFC आपकी पहचान बिना पूरा आधार नंबर देखे ही कर सकेंगे — यानी प्राइवेसी भी बढ़ी, काम भी तेज़।
ग्राहक अब तीन तरीकों से KYC कर पाएंगे:
- आधार OTP से
- वीडियो KYC से
- या फिर फिजिकल वेरिफिकेशन से
लेकिन… UIDAI ने साफ कहा है कि KYC तभी वैध होगी जब आपका आधार नंबर एक्टिव और नॉन-डुप्लिकेट होगा।
अगर आपका आधार सस्पेंड या डुप्लिकेट पाया गया — तो बैंक खाता या निवेश रोक दिया जाएगा।
3. आधार अपडेट कराना हुआ महंगा
अब जेब पर पड़ेगा थोड़ा ज्यादा भार।
| अपडेट टाइप | नई फीस | पहले की फीस |
|---|---|---|
| नाम, पता, मोबाइल आदि (डेमोग्राफिक अपडेट) | ₹75 | ₹50 |
| फिंगरप्रिंट, आईरिस, फोटो (बायोमेट्रिक अपडेट) | ₹125 | ₹100 |
| बच्चों (5-7, 15-17 साल) के अपडेट | फ्री | — |
| डॉक्युमेंट अपडेट (ऑफलाइन) | ₹75 | — |
| ऑनलाइन डॉक्युमेंट अपडेट (14 जून 2026 तक) | फ्री | — |
| आधार रीप्रिंट | ₹40 | — |
| होम सर्विस (पहला व्यक्ति) | ₹700 | — |
| उसी पते पर हर अतिरिक्त व्यक्ति | ₹350 | — |
तो अगर अपडेट करवाना है, तो सोच-समझकर टाइम तय करें — ऑनलाइन अभी फ्री है, बाद में जेब ढीली होगी।
4. AePS और बचत योजनाओं में भी नए नियम
1 जनवरी 2026 से AePS (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) के नियम सख्त होंगे।
RBI ने फ्रॉड रोकने के लिए नए KYC और मॉनिटरिंग रूल लाए हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में आधार-आधारित नकद सेवाएं थोड़ी महंगी या सीमित हो सकती हैं, लेकिन फायदा ये कि ठगी कम होगी।
इसके अलावा —
पोस्ट ऑफिस RD, PPF, NSC जैसी छोटी बचत योजनाओं में भी अब आधार e-KYC का इस्तेमाल बढ़ेगा।
अगर आपका आधार लिंक या अपडेट नहीं है, तो खाता खुलने या निकासी में दिक्कत आ सकती है।
5. नवंबर 2025 से बड़ा डिजिटल अपडेट
UIDAI नवंबर 2025 से एक नई सुविधा लॉन्च करने जा रहा है, जिसके तहत आप —
नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर — सब ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे।
सिर्फ बायोमेट्रिक अपडेट के लिए ही आधार केंद्र जाना होगा।
बाकी UIDAI खुद ही आपके डॉक्युमेंट को PAN, पासपोर्ट, राशन कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र डेटाबेस से वेरिफाई कर लेगा।
यानी अब दस्तावेज़ अपलोड का झंझट खत्म — और प्रक्रिया होगी तेज़, सटीक और डिजिटल।
आपके लिए ज़रूरी सुझाव
- UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप पर जाकर अपने आधार की स्थिति चेक करें।
- इनकम टैक्स पोर्टल पर पैन-आधार लिंकिंग स्टेटस देखें।
- बैंक, बीमा, और म्यूचुअल फंड अकाउंट में आधार डिटेल अपडेट रखें।
क्योंकि अब सरकार डिजिटल इंडिया से आगे बढ़कर ‘सिक्योर इंडिया’ की ओर जा रही है — और इसमें आपकी पहचान की जिम्मेदारी अब आपके हाथ में है।



