बिहार चुनाव 2025: आज दिग्गजों की चुनावी एंट्री, शाह-राहुल-योगी समेत कई नेताओं की रैलियां

बिहार चुनाव 2025: आज दिग्गजों की चुनावी एंट्री, शाह-राहुल-योगी समेत कई नेताओं की रैलियां

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार तेज होता जा रहा है. सूबे की सत्ता पर काबिज होने के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन के नेता पूरी ताकत झोंक रहे हैं. बुधवार (29 अक्टूबर) को राज्य में कई बड़े दिग्गजों की चुनावी सभाएं होने जा रही हैं. इनमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम भी शामिल है.

मतदाता अधिकार यात्रा के बाद राहुल गांधी बिहार में फिर से जोरदार एंट्री करने जा रहे हैं. बुधवार को वो अपने चुनाव प्रचार शुरू कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक पहले चरण में राहुल 7 नवंबर तक करीब 12 चुनावी रैलियां करेंगे. इनमें आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ कई संयुक्त रैलियां भी शामिल हैं.