Shah Rukh Khan King First Look: शाहरुख खान की अगली फिल्म पर हर किसी की निगाहें हैं, वजह तो हर कोई जानता ही है. 2023 में भौकाल मचाने के बाद उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई. अब 2026 में KING आने वाली है, जिसका ऐलान कर दिया गया है. पर यहां पूरे 3 साल का लंबा गैप था, जो उनके लिए पहले ही माहौल सेट कर चुका है. अब उनके 60वें जन्मदिन पर फैन्स को बड़ा सरप्राइज मिल गया है, क्योंकि KING का फर्स्ट लुक सामने आया है. 1 मिनट 12 सेकंड के वीडियो में वो सबकुछ है, जो एक फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए चाहिए. खैर, यहां हमारी नजर सिर्फ उनके लुक पर नहीं गई, बल्कि उन 4 और चीजों पर हैं. जो फिल्म के लिए सॉलिड साबित होगी.
साल 2023 शाहरुख खान के नाम रहा. ऐसे में एक्टर अगली फिल्म को वक्त लेकर बना रहे हैं. शाहरुख खान की अगली फिल्म का ऑफिशियली ऐलान कर दिया गया है. पर पहले ही झलक में शाहरुख ने पठान-जवान को पीछे छोड़ दिया है. क्योंकि इस फिल्म का लुक पहली दो फिल्मों से काफी नया नहीं है, पर भौकाली है. सॉल्ट एंड पेपर लुक में एक्टर को पसंद किया जा रहा है. जानिए किन पांच चीजों ने ध्यान खींचा?



