जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिस पर आपत्ति जताई गई है. उस पर वीडियो पर अब उन्होंने सफाई दी है. उनका कहना है कि ये वीडियो का सिर्फ एक हिस्सा है, पूरा वीडियो नहीं है.अगर एफआईआर दर्ज हुई है तो पूरे वीडियो की जांच होगी. मुझसे पूछताछ होगी और मैं जवाब दूंगा. पूरी बात रिकॉर्डेड है.
उनके इस वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी शेयर किया था और चुनाव आयोग से सवाल किया था. वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पटना जिला प्रशासन ने कहा कि वीडियो फुटेज की जांच की गई. जांच के बाद ललन सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.



