लालू परिवार ने डाला वोट

-
मैं जीतकर नई सरकार बनाऊंगाः सम्राट
तारापुर से बीजेपी प्रत्याशी सम्राट चौधरी ने कहा है कि मैं जीतकर सदन में जाऊंगा और नई सरकार बनाऊंगा.
- जो भी होगा, अच्छा ही होगाः हिना शहाब
सीवान से पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने कहा, “जो भी होगा, अच्छा ही होगा. मुझे खुदा पर भरोसा है. हमारी सरकार बनेगी.”
-
मोकामा में धीमी मतदान की शिकायत
मोकामा बूथ संख्या 234 पर बेहद धीमी मतदान की शिकायत की गई है. महिलाओं एवं पुरुषों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं.
-
इस बार बदलाव होगाः राबड़ी देवी
आरजेडी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, “मैं महिलाओं, बच्चों, सभी से अपने घरों से निकलकर वोट देने की अपील करती हूं. इस बार बदलाव होगा, जनता बदलाव लाएगी.”
-
14 नवंबर को नई सरकार बनेगीः तेजस्वी यादव
पटना में वोट डालने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 14 नवंबर को राज्य में नई सरकार बनेगी.
-
जनता रोजगार देने वाली सरकार चुनेगीः रोहिणी आचार्य
पटना मे RJD नेता रोहिणी आचार्य ने कहा, “ये चुनाव गांवों में रोजगार के लिए दर-दर ठोकर खाने वाले हमारे मजदूर भाइयों के लिए है. मुझे विश्वास है कि हमारे लोग, बिहार के लोग, रोजगार देने वाली सरकार चुनेंगे और डबल इंजन सरकार को उखाड़ फेंकेंगे.”
-
पोलिंग बूथ पर लगने लगी कतार
बिहार में धीरे-धीरे वोटर्स पोलिंग बूथ पहुंचने लगे हैं. वैशाली के एक पोलिंग बूथ पर वोटर्स.
-
सुनहरे भविष्य के लिए डालें वोटः अखिलेश
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी वोटिंग की अपील करते हुए कहा, “बिहार के हर एक मतदाता से अपील है कि वो अपने सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए अपना वोट डालने जरूर जाए. लोकतंत्र में वोट की शक्ति सर्वोपरि होती है। इसलिए अपना वोट डालिए और अपनी शक्ति पहचानिए.”
-
मोकामा में ईवीएम खराब
मोकामा के बूथ नंबर 303 में ईवीएम मशीन खराब हो गई है.
-
संविधान की रक्षा के लिए वोट कीजिएः प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “बिहार के मेरे प्यारे भाइयों, बहनों, माताओं एवं युवाओं! आज अपने हाथों से अपना भविष्य तय करने का दिन है. बड़ी संख्या में निकलकर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लीजिए. नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए, अपने लोकतंत्र, संविधान व वोट के अधिकार की रक्षा के लिए वोट कीजिए.”
-
बक्सरः वोटिंग से पहले बुर्के की जांच
बक्सर में बुर्के में वोट डालने पहुंची महिला मतदाताओं की जांच की गई फिर उन्हें पोलिंग बूथ पर जाने दिया गया.
-
कंट्रोल रूम से चुनाव पर नजर
पटना में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के ऑफिस को कंट्रोल रूम बनाया गया है. चुनाव पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.
-
बिहारः वोटिंग को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बिहार में पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
-
गोपालगंज: पोलिंग बूथ तैयार
गोपालगंज में भी वोटिंग के शानदार तरीके से पोलिंग बूथ तैयार किया गया है.
-
लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालेंः नितिन नबीन
पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी नितिन नबीन ने वोट डाल दिया है. उन्होंने कहा, “मैं तो यही कहूंगा कि आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें. लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, पहले मतदान फिर जलपान. हमारा मानना है कि एक अच्छी, व्यवस्थित, विकसित करने वाली सरकार सत्ता में आए.”
-
वैशाली की कर्णपुरा में वोट करेंगे नित्यानंद राय
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय वैशाली जिले की कर्णपुरा मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे.
-
पहले चरण की खास बातें
-
याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपानः पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पहले लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए कहा, “बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है. विधानसभा चुनावों में इस दौर के सभी वोटर्स से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें. इस मौके पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के अपने सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान.”
-
बिहार में 121 सीटों पर वोटिंग शुरू
बिहार में पहले चरण के तहत 121 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है. कई जगहों पर बड़ी संख्या में वोटर्स मतदान केंद्रों तक पहुंचने लगे हैं.
-
शुभ मतदान दिवसः ECI
चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, बिहार है तैयार. मतदान केंद्र में सभी मतदाताओं का स्वागत.
-
3.75 करोड़ वोटर्स करेंगे वोट
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज होने वाले वोटिंग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस चरण में कुल 3.75 करोड़ वोटर्स 1,314 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे.
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Voting, Phase 1 LIVE Updates in Hindi: बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए आज गुरुवार को वोटिंग कराई जा रही है. इस चरण में 121 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. बिहार चुनाव में दूसरे चरण के लिए वोटिंग 11 नवंबर को होगी, जिसमें शेष 122 सीटों पर मतदान होगा. जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार 4 नवंबर को समाप्त हो गया था. इस बार बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है.
एनडीए में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (एचएएम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) शामिल हैं. महागठबंधन गठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और वामपंथी दल – सीपीआई, सीपीआई-एमएल और सीपीआई (एम) शामिल हैं.
एनडीए को विपक्षी महागठबंधन से चुनौती मिल रही है. एनडीए ने अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है, जबकि महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं. सत्तारूढ़ एनडीए राज्य में नीतीश कुमार के 20 साल के शासन और केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 11 साल के शासन के दम पर फिर से चुनाव जीतने की कोशिश कर रहा है. विपक्षी महागठबंधन सत्ता विरोधी लहर, कुशासन और रोज़गार के वादों के दम पर वोट मांग रहा है. वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज और एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेता भी चुनावी मैदान में हैं.



