बिहार विधानसभा 2025 के चुनाव ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ. बिहार के चुनावी इतिहास में इस साल की वोटिंग अब तक की सर्वाधिक वोटिंग पर्सेंटेज (66.91) है. इससे पहले 2000 में 62.57 फीसदी वोटिंग हुई थी. बिहार में इस बार ओवरऑल 66.91 मतदान हुआ. छह नवंबर को पहले चरण की वोटिंग में 65.08 फीसदी मतदान हुआ था जबकि दूसरे चरण में 68.76 फीसदी वोटिंग हुई. पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हुई जबकि दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान हुआ.
पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे जबकि दूसरे फेज में 1302 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे. मतलब कुल 2616 उम्मीदवारों का फैसला 14 नवंबर को होगा. ऐसे में जानिए 1951 से अब तक हुए सभी चुनावों में कब कितना वोटिंग परसेंटेज रहा. इस बार महिलाओं ने जमकर मतदान किया. 2025 के विधानसभा चुनाव में 71.6 फीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.



