• ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा
Search
Wednesday, July 22, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://rajsattaexpress.com
  • ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा

रणबीर कपूर का सीक्रेट Finsta अकाउंट: आलिया भी नहीं कर सकतीं फॉलो, जानें पूरा मामला

By
Rajsatta Express
-
November 14, 2025
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    रणबीर कपूर का सीक्रेट Finsta अकाउंट: आलिया भी नहीं कर सकतीं फॉलो, जानें पूरा मामला

    Bollywood Actor Ranbir Kapoor Finsta Account: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के चाहनेवालों की कमी नहीं है. अभिनय की दुनिया में उनके परिवार की बड़ी विरासत रही है और वे इस विरासत को अपने कंधे पर लेकर पूरी जिम्मेदारी के साथ आगे जा रहे हैं. अब वे 4000 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म रामायण में लीड एक्टर हैं और भगवान राम का रोल प्ले करते नजर आएंगे. एक्टर को इस रोल में देखने के लिए फैंस बेताब हैं. लेकिन फैंस तो बेकरार इस बात के लिए भी रहते हैं कि बाकी एक्टर्स की तरह वे कब सोशल मीडिया पर आएंगे.

    मगर हाल ही में दुबई में एक इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने बता दिया है कि वे सोशल मीडिया पर हैं. खुद आलिया भट्ट ने भी इसे कन्फर्म किया है. साथ में ये भी बताया है कि वे चाहकर भी रणबीर कपूर को उस एकाउंट में ऐड नहीं कर सकती हैं. इसके पीछे की वजह क्या है ये भी सामने आ गई है.

    रणबीर कपूर ने क्या खुलासा किया?

    रणबीर कपूर से कई दफा इस बारे में पूछा गया है कि वे इंस्टा पर या किसी दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट पर क्यों नहीं हैं. इस बार भी दुबई के एक इवेंट के दौरान उन्हें इस सवाल का सामना करना पड़ा. लेकिन एक्टर ने इस बार सारी सच्चाई बता दी. उन्होंने डिस्क्लोज कर दिया कि वे इंस्टा पर हैं और सीक्रेटली एक अकाउंट चलाते हैं जिसे वे फिंस्टा अकाउंट कहते हैं. एक्टर ने कहा- दुनियाभर में कई सारे शानदार लोग हैं जो अद्भुत कार्य करते हैं. मैं उन्हें देखता हूं और फॉलो करता हूं. चूंकि मैं एक एक्टर हूं तो इस तौर पर मैं अपने फैंस से इंटरैक्ट करता हूं और मेरे लिहाज से दुनिया को दिखाने के लिए इतना ही काफी है.

     

    रणबीर को क्यों फॉलो नहीं कर सकतीं आलिया?

    आलिया ने इसके बाद कहा कि रणबीर के फिंस्टा अकाउंट में सिर्फ दो रील्स हैं और इन दोनों ही रील्स में वे बेटी राहा के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. उन्होंने ये भी बताया कि रणबीर का कोई भी फॉलोअर नहीं है. आलिया के मुताबिक रणबीर उन्हें भी खुद को फॉलो नहीं करने देते हैं. उनका ऐसा मानना है कि अगर आलिया उन्हें फॉलो करने लगेंगी तो सबको पता चल जाएगा कि ये एक्टर का अकाउंट है और रणबीर ऐसा नहीं चाहते हैं.

    • TAGS
    • alia bhatt
    • Bollywood News
    • Finsta Account
    • Raha Kapoor
    • Ramayan Movie
    • Ranbir Kapoor
    • Ranbir Secret Instagram
    Facebook
    X
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleशशि थरूर का बड़ा बयान: “बीजेपी का मुकाबला करते-करते कांग्रेस पहले से कहीं ज्यादा वामपंथी हो गई है”
      Next articleबिहार चुनाव माहौल में असली मुद्दा: युवाओं, महिलाओं और आम जनता को सशक्त बनाने वाली प्रमुख सरकारी योजनाएं
      Rajsatta Express

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      दिल्ली संसद मार्च हिंसा: पुलिस ने दंगा, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में दर्ज की FIR, जानिए किन आरोपों में हो रही जांच

      UP Election 2027: राहुल गांधी और अखिलेश यादव की मुलाकात से तेज हुई गठबंधन की चर्चा, सीट शेयरिंग पर क्या बन सकता है फॉर्मूला?

      Sawan 2026: कांवड़ यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, सामाजिक समरसता का भी प्रतीक? जानिए इस पर क्या है एक वरिष्ठ पत्रकार की राय

      ABOUT US
      राजसत्ता एक्सप्रेस की यात्रा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में छह वर्ष पूर्व उत्तराखंड से शुरू हुई थी। सार्थक भूमिका निभाते हुए राजसत्ता एक्सप्रेस अपना विस्तार करके उत्तर प्रदेश पहुंच चुका है। यह वेब पोर्टल और वेब चैनल किसी भी अन्य मीडिया संस्थान की तरह उसी राह पर चलने की कोशिश है जो वक़्त की मांग है।
      Contact us: [email protected]
      • Privacy Policy
      • Term & Conditions
      • About
      © 2025 [email protected] All rights reserved.
      MORE STORIES

      दिल्ली संसद मार्च हिंसा: पुलिस ने दंगा, हत्या के प्रयास समेत...

      Rajsatta Express - July 21, 2026 0

      UP Election 2027: राहुल गांधी और अखिलेश यादव की मुलाकात से...

      Rajsatta Express - July 21, 2026 0

      Sawan 2026: कांवड़ यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, सामाजिक समरसता का भी...

      Rajsatta Express - July 21, 2026 0