बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. सीएम के साथ 26 अन्य मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. इनमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम रहा राष्ट्रीय लोक मोर्चा कोटे से मंत्री बने दीपक प्रकाश का. दीपक प्रकाश राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं. बड़ी बात यह की दीपक प्रकाश न तो बिहार विधानसभा की सदस्य हैं और न ही बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं.
दीपक प्रकाश ने बिहार विधानसभा चुनाव में सासाराम सीट से चुनाव लड़ रही अपनी मां स्नेह लता कुशवाहा की चुनाव प्रचार की कमान को भी संभाला था. 22 अक्टूबर 1989 को जन्मे दीपक प्रकाश ने कंप्यूटर साइंस से बैचलर आफ इंजीनियरिंग की है.




