केंद्र सरकार आने वाले शीतकालीन सत्र में प्रस्तावित संविधान (131वां संशोधन) को पास करा सकती है. जिसको लेकर पंजाब में विरोध होने लगा है, पंजाब की आम आदमी अब इसके खिलाफ केंद्र सरकार के सामने आ गई है. आप सुप्रीमों केजरीवाल ने इसको लेकर एक्स पर कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब का रहेगा. वहीं पंजाब मुख्यमंत्री भागवत मान ने एक्स पर लिखा, “संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में केन्द्र सरकार की ओर से लाए जा रहे प्रस्तावित संविधान (131वां संशोधन) बिल का हम कड़ा विरोध करते हैं.”
इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि पंजाबियों ने किसी तानाशाही के सामने नहीं झुकाया सिर और दावा किया कि इस बिल का भी वह विरोध करेंगे. मान ने आगे कहा कि यह संशोधन पंजाब के हितों के विरुद्ध है. हम केंद्र सरकार की ओर पंजाब के विरुद्ध रची जा रही साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे. हमारे पंजाब के गांवों को उजाड़कर बने चंडीगढ़ पर सिर्फ पंजाब का हक है. हम अपना हक यूं ही जाने नहीं देंगे, इसके लिए जो भी कदम उठाने पड़ेंगे, हम उठाएंगे.



