प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो शो मन की बात के 128 वां एपिसोड का आज टेलीकास्ट हुआ. इस बार पीएम मोदी ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप और ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली महिला खिलाड़ियों पर चर्चा की. पिछले एपिसोड में उन्होंने GST बचत उत्सव, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बात की थी.
नवंबर का महीना बहुत सी प्रेरणाएं लेकर आया है. 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ पर Central Hall में विशेष कार्यक्रम हुआ. वंदे मातरम् के 150 वर्ष होने पर पूरे देश में होने वाले कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत हुई. अयोध्या में राम मंदिर पर धर्म ध्वजा का आरोहण हुआ. कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक का लोकार्पण किया गया.






