देश की राजधानी दिल्ली में आज नगर निगम की 12 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. चुनाव आयोग ने 12 नगर पार्षदों के रिक्त पदों को भरने के लिए एमसीडी उपचुनाव की तारीखों का पहले ही ऐलान कर दिया था. अधिसूचना जारी होने और नामांकन शुरू होने की तिथि 3 नवंबर और मतदान की तिथि 30 नवंबर रखी गई थी. 12 वार्डों में उपचुनाव के लिए रविवार को वोटिंग हुई, जिसमें 51 उम्मीदवार मैदान में हैं. नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे.
विधानसभा चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद बीजेपी की यह पहली परीक्षा है. हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि इस चुनाव में रेखा गुप्ता और उनकी टीम ने काफी मेहनत की है. यही वजह है कि पार्टी को भी अच्छे परिणामों की उम्मीद है. एमसीडी चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच है.



