भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. 1-1 की बराबरी पर चल रही इस सीरीज का आखिरी मैच 6 दिसंबर 2025 को विशाखापत्तनम के डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के दौरान मैदान खचा-खच भरा रहने की उम्मीद है. इसकी सबसे बड़ी विराट भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं. यह कोई नई बात नहीं है. कोहली का जलवा हमेशा से स्टेडियम भरने का राज रहा है. लेकिन इस बार उन्होंने आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन का बड़ा नुकसान होने से भी बचाया है.
फैंस के बीच विराट कोहली की दीवानगी
विराट कोहली के लिए ये सीरीज अभी तक काफी शानदार रही है, उन्होंने शुरुआती दोनों मैचों में शतक जड़े हैं. इस प्रदर्शन का असर विशाखापत्तनम में टिकटों की बिक्री पर भी बड़ा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, रांची में विराट की ओर से जड़े गए शतक के बाद विशाखापत्तनम मैच की टिकट बिक्री में जबरदस्त इजाफा दर्ज किया गया, जो कोहली के जादू का सबसे बड़ा सबूत है. इस शतक ने आखिरी मैच के टिकटों की मांग को आसमान छूने पर मजबूर कर दिया है.



