दिल्ली और नोएडा को सीधे जोड़ने वाले चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना का काम रफ्तार पकड़ चुका है. तकनीकी समस्या के चलते इसका काम बीच में रोक दिया गया था, लेकिन अब फिर से काम में तेजी लाने के लिए इंजीनियर और कर्मचारी दिन रात मेहनत कर रहे हैं. इस एलिवेटेड रोड के तैयार हो जाने के बाद दिल्ली में मयूर विहार के पास मौजूद चिल्ला बॉर्डर से लेकर नोएडा में महामाया फ्लाईओवर तक लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी. इससे लाखों लोगों को समय और परेशानी से निजात मिलेगी.
कब शुरू हुआ निर्माण और कितना हुआ काम?
काम शुरू करने के लिए प्राधिकरण की तरफ से करीब 70 करोड़ रुपये धनराशि दी गई थी. इसके बाद परियोजना को कैबिनेट से जून-2023 में मंजूरी मिली. इसके बाद दो बार टेंडर किया गया. दूसरे टेंडर में सेतु निगम ने एजेंसी का चयन कर मार्च में काम शुरू करवाया था. चिल्ला परियोजना की जमीन संबंधी औपचारिकताएं पहले ही पूरी की जा चुकी थीं.



