भारत और चीन के बीच रिश्ते एक बार फिर पटरी पर आ रहे हैं. इस बीच अब भारत ने चीनी प्रोफेशनल्स के लिए बिजनेस वीजा प्रक्रिया को आसान और तेज कर दिया है. दो अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है. यह कदम एशिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के रिश्तों को मजबूत करने में अहम रोल निभाएगा. भारत के इस कदम से दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्ते और भी मजबूत होने की संभावना है.
अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के कड़े टैरिफ के बीच चीन के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिशों के तहत यह बदलाव किया है. दरअसल, चीन के प्रोफेशनल्स के लिए आसानी करने के लिए भारत ने वीजा की जांच-पड़ताल की एक लेयर हटा दी है. इसी के साथ वीजा मंजूरी का समय घटाकर 1 महीने से कम कर दिया गया है.



