कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट मामले में ईडी ने देश के कई शहरों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 ठिकानों पर छापेमारी की है. लखनऊ, वाराणसी सहित कई शहरों में हुए इन छापों में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह जैसे आरोपियों के घर शामिल हैं. वहीं इस मामले में जोड़ें जा रहे पूर्वांचल के बाहुबली नेता धनंजय सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी मेरे ऊपर बेवजह इल्जाम लगा रही है.
धनंजय ने कहा, “समाजवादी पार्टी के प्रेसिडेंट अखिलेश यादव मुझे बेवजह टारगेट कर रहे हैं… उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए. अगर वे दावा कर रहे हैं कि कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत हुई है, तो उन्हें सबूत देना चाहिए. एक कहानी बनाकर मेरी इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है. इसकी CBI जांच होनी चाहिए. मैं उनके खिलाफ मानहानि का केस करूंगा.


