इस समय देश में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से SIR की प्रक्रिया चल रही है. इसकी प्रक्रिया पूरी करने की आखिरी तारीख दो हफ्ते आगे बढ़ा दी गई है. पहले प्रक्रिया को पूरा करने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर थी. इस SIR प्रक्रिया में 2003 की वोटर लिस्ट को आधार बनाया गया है यानी की 2003 की वोटर लिस्ट में जिन लोगों का नाम शामिल होगा. उन लोगों का आसानी से SIR कराया जा सकता है.
इसी बीच उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में SIR की प्रक्रिया में एक बड़ी खामी देखने को मिली, जहां एक परिवार ने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष के माध्यम से निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की कि 2003 की वोटर लिस्ट में उनके परिवार का पूरा नाम है और उन्हें SIR का फॉर्म भी मिला हुआ है, लेकिन मैपिंग की जगह पर किसी और का नाम आ रहा है, जिसकी वजह से उनके पूरे परिवार का अभी तक SIR नहीं हो पाया.



