Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90x 5G को आज भारत में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. कंपनी की रियलमी नार्जो 90 सीरीज में लॉन्च होने वाले इन दो नए स्मार्टफोन्स के कुछ टॉप फीचर्स लॉन्च से पहले ही कंफर्म कर दिए गए हैं. ऑफिशियल लॉन्च के बाद इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को कंपनी की साइट के अलावा Amazon पर बेचा जाएगा.
Realme Narzo 90 5G Price in India (संभावित)
इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत 17 हजार 999 रुपए से शुरू हो सकती है. वहीं Realme Narzo 90x 5G Price की बात करें तो इस फोन की कीमत 14999 रुपए से शुरू हो सकती है. हालांकि, इस कीमत में कथित तौर पर शुरुआती ऑफ़र और बैंक डिस्काउंट शामिल हैं, इन स्मार्टफोन्स की MRP ज्यादा हो सकती है.



