पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ दौरे पर आएंगे. इस दौरान वे हरदोई रोड स्थित नवनिर्मित ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का भव्य उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को सीएम योगी ने ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का जायजा लिया.
25 दिसंबर को पीएम मोदी इसके साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर आधारित संग्रहालय का भी लोकार्पण होगा. इन तीनों मूर्तियां की प्रोजेक्शन मेपिंग भी होगी जिसमें रात के वक्त तीनों को अलग-अलग वेशभूषा में देखा जा सकेगा. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें करीब एक लाख लोगों की मौजूदगी रहने की संभावना है.



