हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू, कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव; CM नायब सैनी बोले- हर सवाल का देंगे जवाब

हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू, कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव; CM नायब सैनी बोले- हर सवाल का देंगे जवाब

चंडीगढ़ः हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज यानी गुरुवार से शुरू हो रहा है। सत्र 22 दिसंबर तक चलने की संभावना है। सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्ष सरकार को घेरने के लिए तैयार है। कांग्रेस सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव लाने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब देने और विधानसभा में चर्चा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।