महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कई दिनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. अब एक नया मामला सामने आया है. फडणवीस सरकार में खेल एवं युवक कल्याण मंत्री माणिकराव कोकाटे पर एक्शन हो गया. दरअसल कोकाटे पिछले काफी समय से विवादों में चल रहे थे. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उनके सभी मंत्रालय छीन लिए हैं.
हालांकि तकनीकी रूप से कोकाटे अभी भी मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं, लेकिन अब वे बिना विभाग के मंत्री बनकर रह गए हैं. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कोकाटे के सभी मंत्रालय डिप्टी अजित पवार को सौंप दिए हैं. वहीं नासिक कोर्ट ने इस मामले में कोकाटे को 2 साल की सजा भी सुनाई है. कोर्ट के इस फैसले को माणिकराव कोकाटे ने बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी है. सीएम फडणवीस द्वारा उठाया गया यह कदम डैमेज कंट्रोल की एक बड़ी कोशिश माना जा रहा है.



