Renuka Goswami: कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी एक चर्चित हस्ती हैं. उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से बहराइच में दिए गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है, जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया है और सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई हैं. इस मसले को लेकर यूपी पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं. दरअसल, पुंडरीक गोस्वामी के लाखों की संख्या में भक्त हैं, जो उनकी कथा को सुनते हैं. यही नहीं, उनकी पत्नी भी एक चर्चित हस्ती हैं, जिनके लाखों की संख्या में फॉलोअर हैं. ऐसे में जानते हैं कि उनकी पत्नी कौन हैं?
पुंडरीक गोस्वामी की पत्नी का नाम रेणुका गोस्वामी हैं. उनका जन्म 15 मार्च 1990 को चंडीगढ़ के पंचकूला में हुआ था. रेणुका एक पढ़ी लिखी महिला हैं, जिन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की है. इसके साथ-साथ वे हॉकी में एक राष्ट्रीय स्तर तक की खिलाड़ी रह चुकी है. रेणुका ने साल 2020 में आचार्य पुंडरी के मार्गदर्शन में निमाई पाठशाला की स्थापना की.



