उत्तर प्रदेश में आज शुक्रवार से शीतकालीन विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है. सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कफ सिरप मामले पर कहा, “शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि जिन अभियुक्तों को पकड़ा गया है उनमें से कुछ के संबंध समाजवादी पार्टी के साथ सामने आए हैं. SIT मामले की जांच कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर सदन में एक अहम चर्चा कराई जाएगी.
लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कफ सिरप मामले पर कहा, “प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर जहरीले कफ सिरप बेचे जाने की शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई. उत्तर प्रदेश में सिरप की अवैध तस्करी की भी खबरें थीं. यह नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) के तहत आने वाली एक औषधि है जिसका निर्माण कफ सिरप बनाने के लिए होता है. सेंट्रल नार्कोटिक्स ब्यूरो द्वारा उसे ही आवंटित किया जाता है जिसको अनुमति होती है.


