अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की ओर से बदले गए H-1B वीजा नियमों का असर दिखने लगा है. सैकड़ों H-1B भारतीय H-1B वीजा होल्डर जो इस दिसंबर में अपने वर्क परमिट रिन्यू कराने के लिए देश लौटे थे, वे भारत में फंस गए हैं. अमेरिकी एंबेसी ने अचानक उनकी अपॉइंटमेंट कैंसिल कर दीं और उन्हें महीनों बाद की नई तारीखें दीं हैं.
इन लंबी देरी की वजह से गूगल ने भी अपने कुछ कर्मचारियों को अभी अमेरिका से बाहर यात्रा न करने की चेतावनी दी है. कंपनी का कहना है कि अगर वे बाहर जाते हैं तो लंबे समय तक रुकने का खतरा है. वॉशिंगटन पोस्ट ने कहा कि 15 से 26 दिसंबर के बीच अपॉइंटमेंट के लिए इस बिना बताए कदम से सैकड़ों या शायद हजारों भारतीय प्रभावित हुए हैं.



