भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में शनिवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ मुख्यालय में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय को लेकर एक अहम बैठक संपन्न हुई. इस दौरान जेपी नड्डा साफ कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव जीतना है तो मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में पूरी ताकत झोंकनी होगी. करीब 1 घंटे तक चली इस बैठक को संगठनात्मक और राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
उत्तर प्रदेश में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ हुई इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से मौजूद रहे. करीब एक घंटे तक चली इस बैठक को संगठनात्मक और राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित शीर्ष नेताओं ने SIR को पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. इस दौरान SIR पर सबसे ज्यादा मंथन हुआ. जेपी नड्डा ने पदाधिकारियों से कहा कि SIR की डेडलाइन नजदीक है और कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने व गलत नाम हटाने में जुटना होगा. उन्होंने चेतावनी दी कि शहरी क्षेत्रों में भाजपा समर्थकों के नाम बड़े पैमाने पर कटने का खतरा है, खासकर उन मतदाताओं के जो ग्रामीण क्षेत्रों में शिफ्ट हो रहे हैं.




