दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी है. प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, अभी भी हवा में घुले ‘जहर’ से निजात मिलती नहीं दिख रही है. बात करें मौसम की तो आज राजधानी में हल्की धुंध और कोहरा पड़ने की संभावना है. खासकर सुबह-सुबह और रात में. सुबह के समय विजिबिलिटी कम रह सकती है. मौसम ठंडा रहेगा लेकिन दिन में हल्की धूप रहेगी.
दिल्ली की तरह नोएडा में दिन में हल्की धूप और सुबह व रात में ठंड रहेगी. कोहरे का भी असर देखने को मिल सकता है. गुरुग्राम के लिए घना कोहरा और रात में कड़ाके की ठंड महसूस होगी. सुबह-सुबह विजिबिलिटी कम होगी. बात करें तापमान की तो न्यूनतम 8 और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है.



