समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लखनऊ यात्रा से पहले यहां गंभीर यातायात जाम का मुद्दा उठाते हुए बुधवार को प्रशासनिक तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए लिखा, छुट्टी मना रहे शासन- प्रशासन के सूचनार्थः लखनऊ में जाम की वजह से यातायात ठप होने के समाचार का संज्ञान लिया जाए.
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जब बड़े लोग (पीएम मोदी) आ ही रहे हैं तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिरप कांड की प्रगति से उन्हें अवगत भी करा दें और उस भोज से भी जो उनके खिलाफ हो रहे विधायकों ने आयोजित किया था.



