Battle Of Galwan Teaser Reaction: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने 60वें बर्थडे पर अपने फैंस को कमाल का तोहफा दिया है, जिससे लोगों की बेसब्री और बढ़ गई है. दरअसल, लंबे वक्त से लोग उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा की जा रही है. एक्टर के बर्थडे के खास मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें सलमान इंडियन आर्मी की ड्रेस में नजर आ रहे हैं. फिल्म के टीजर को देखने के बाद इस पर सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है.
अपूर्व लाखिया की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान‘ एक युद्ध पर आधारित फिल्म है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली हैं. 27 दिसंबर को फिल्म का टीजर जैसे ही रिलीज हुआ, वैसे ही लोगों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई. दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपना-अपना रिएक्शन शेयर किया है. फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद से ही इस पर अक्सर ही अपडेट सामने आती रही है, जिससे फिल्म की चर्चा हमेशा से नई लगी है.



