सर्दियों के मौसम में देश के हिस्सों में घना कोहरा छा जाता है,जिससे सड़क पर ड्राइव करना बेहद जोखिम भरा हो जाता है. कम विजिबिलिटी के कारण आगे क्या है, ये अंदाजा लगाना मुश्किल होता है और यही वजह है कि इस मौसम में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या तेजी से बढ़ जाती है. कई बार ये हादसे गंभीर चोट या जान जाने का कारण भी बन जाते हैं. ऐसे में ड्राइवरों के लिए जरूरी है कि वे अतिरिक्त सतर्कता के साथ गाड़ी चलाएं और कुछ जरूरी सुरक्षा नियमों का पालन करें.
सही लाइट का सेलक्शन जरूरी
कोहरे में हाई बीम हेडलाइट्स का इस्तेमाल अक्सर नुकसानदेह साबित होता है क्योंकि इसकी तेज रोशनी कोहरे की नमी से टकराकर आंखों में लौट आती है, जिससे देखने की क्षमता और कम हो जाती है.इसलिए हमेशा लो बीम हेडलाइट और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें. पीली रोशनी वाली फॉग लाइट्स कोहरे में ज्यादा प्रभावी होती हैं और रास्ता बेहतर तरीके से दिखाती हैं.



