महाराष्ट्र के निकाय चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है. हर रोज नए-नए सियासी समीकरण बन रहे हैं तो कई पुराने समीकरण टूटते भी नजर आ रहे हैं. हालांकि चुनाव से पहले दो अलग हुए परिवार एक साथ आते दिखाई दे रहे हैं. पहले ठाकरे भाइयों ने एक साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया तो अब पवार परिवार भी एक साथ चुनाव लड़ेगा. डिप्टी सीएम अजित पवार ने पिंपरी-चिंचवड में अपने चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) से गठबंधन करने की बात कही है. दोनों चाचा-भतीजों के लंबे समय बाद एक साथ आ रहे हैं.
महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा, “पिंपरी चिंचवड नगर निगम चुनावों में ‘घड़ी’ और ‘तुरहा’ एक हो गए हैं. परिवार’ एक साथ आ गया है, अजित पवार और शरद पवार दो साल पहले अलग हो गए थे. इसके बाद अजित को महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम बनाया गया था.



