Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 26 दिन पूरे हो गए हैं. जबकि, 25वें दिन यानी चौथे सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है. लेकिन यहां कमाई जैसे ही कम होती है, तो फिर वीकेंड आ जाता है. साथ ही बिजनेस में एक सॉलिड उछाल देखा जाता है. यही वजह है कि फिल्म 25 दिनों बाद भी 10 करोड़ से ज्यादा पैसे छाप रही है. खासकर फिल्म ने वीक डेज में भी कमाई को कम होने का मौका नहीं दिया है. 25वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस से पिक्चर ने 10.50 करोड़ का कारोबार कर लिया. साथ ही टोटल 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. आइए आपको उन 6 फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने ‘धुरंधर’ के आगे घुटने टेक दिए हैं.
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन… आदित्य धर के पांचों ‘धुरंधरों’ के अलावा सपोर्टिंग कास्ट ने भी जबरदस्त काम किया है. जिनकी जितनी भी तारीफ की जाए, बहुत कम है. हालांकि, 25वें दिन का कलेक्शन देखकर लगता है कि नए साल में भी यह तूफान जारी रहेगा और कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को धो डालेगा. साल 2026 की शुरुआत में ही एक बड़ी पिक्चर रिलीज होने जा रही है. जो धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. लेकिन सबसे पहले आपको 25वें दिन का कलेक्शन बता देते हैं, जिसके आगे कई बड़ी-बड़ी फिल्मों का हाल बेहाल हो गया.
-1766932775814.webp)


