बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का अंतिम संस्कार आज ढाका में किया जाएगा. उनका 80 साल की उम्र में मंगलवार सुबह निधन हो गया था. उनके निधन के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने बड़ा फैसला लिया है.
पार्टी ने नौ नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इनमें बीएनपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अंतरराष्ट्रीय मामलों की सह-सचिव रुमीन फरहाना भी शामिल हैं. आइए जानते हैं कि ये फैसला लेने की नौबत क्यों आई?



